एक्पोजर विजिट - कदम तकनीकी शिक्षा की ओर
सरकारी विद्यालय मौजपुर (अलवर) के छात्रों का आईटीआई कॉलेज हरसाना (लक्ष्मणगढ़) में शैक्षणिक भ्रमण
शैक्षणिक जागरूकता के उद्देश्य से, सरकारी विद्यालय मौजपुर (अलवर) के कक्षा 6वीं से 8वीं तक के 108 विद्यार्थियों ने हाल ही में आईटीआई कॉलेज हर्साना (लक्ष्मणगढ़) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण से अवगत कराना था, ताकि वे भविष्य में स्वरोजगार और तकनीकी क्षेत्रों में रुचि ले सकें।
इस दौरान छात्रों को इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे विभिन्न ट्रेड्स की जानकारी दी गई। उन्हें प्रायोगिक कार्यों का अवलोकन करने, प्रशिक्षकों से संवाद करने और तकनीकी कौशल को वास्तविक जीवन में कैसे उपयोग किया जाता है, यह समझने का अवसर मिला।
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण छात्रों में करियर जागरूकता बढ़ाने के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। इससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलती है कि विद्यालय में सीखी गई चीजें व्यावहारिक जीवन में कैसे उपयोगी होती हैं।
आईटीआई कॉलेज हरसाना के स्टाफ द्वारा छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें संस्थान के विभिन्न विभागों का दौरा करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और तकनीकी शिक्षा में रुचि दिखाई।
श्री उदित मिश्रा व श्रीमती सुषमा गोयल की देखरेख में यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।




Comments
Post a Comment